
अगर आप सच में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको टारगेट हासिल करने से कोई रोक नहीं सकता। आज अमीर बनना काफी आसान हो गया है। इसका क्रेडिट म्यूचुअल फंड्स को जाता है। खासकर सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान ने इसे बहुत आसान बना दिया है। आपको पहले अपना लक्ष्य तय करना होगा। उसके बाद उस लक्ष्य को हासिल करने के प्लान पर चलना होगा। इससे भी बड़ी बात यह कि आपको अपनी इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी पर भरोसा करना होगा।
इनवेस्ट करने की क्षमता से अमाउंट बढ़ाया या घटाया जा सकता है
म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम (Equity Scheme of Mutual Fund) में लंबे समय तक इनवेस्ट करने पर शानदार रिटर्न मिलता है। SIP ने इस काम को बहुत आसान बना दिया है। सिप से हर महीने आप फिक्स्ड अमाउंट 10-12 साल तक इनवेस्ट कर सकते हैं। कोई इनवेस्टर्स अपनी इनकम के हिसाब से इनवेस्टमेंट का अमाउंट तय कर सकता है। अगर आप हर महीने ज्यादा इनवेस्ट करते हैं तो आप बड़ा फंड जल्द तैयार कर सकते हैं। अगर आप थोड़ा कम अमाउंट का इनवेस्ट करते हैं तो टारगेट (एक करोड़ रुपये) हासिल करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। आप अपनी इनकम को ध्यान में रखने अपने लिए खास स्ट्रेटेजी बना सकते हैं।
मैजिक ऑफ कंपाउंडिंग को समझना बहुत जरूरी है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई इनवेस्टर्स मैजिक ऑफ कंपाउंडिंग पर भरोसा नहीं करते हैं। इससे वे अपने लिए बड़ा फंड तैयार करने का मौका चूक जाते हैं। अगर कोई इनवेस्टर हर महीने सिप से अनुशासित तरीके से इनवेस्ट करता है तो 10-12 साल में बड़ा फंड पक्का तैयार हो जाएगा। अगर आपको लगता है कि आप अभी हर महीने ज्यादा इनवेस्ट नहीं कर सकते तो आप ऐसी स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें इनवेस्टमेंट का अमाउंट हर साल बढ़ जाएगा। इसका फायदा यह है कि आप शुरुआत कम अमाउंट से कर सकते हैं। लेकिन, हर साल आपकी इनकम बढ़ने के साथ इनवेस्टमेंट का आपका अमाउंट भी बढ़ता जाएगा।
सालाना 12 फीसदी औसत रिटर्न से लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार होता है
म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सालाना औसत 12-13 फीसदी रिटर्न मिलता है। यह तब मिलता है जब लंबी अवधि तक निवेश करते हैं। सालाना 12 फीसदी औसत रिटर्न मान लिया जाए तो म्यूचुअल फंड की किसी अच्छी इक्विटी स्कीम में 10 साल तक निवेश करने पर 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए आपको हर महीने 45,000 रुपये का निवेश करना होगा। इस तरह आप 10 साल में कुल 54,00,000 रुपये निवेश करेंगे। इस इनवेस्टमेंट पर आपको करीब 46,81,615 रुपये का रिटर्न मिलेगा। दोनों को मिलाकर 10 साल बाद आपका कुल फंड 1,00,81,615 रुपये को होगा।
यह भी पढ़ें: ITR Filing 2025: एचआरए क्लेम करने से काफी टैक्स बच जाएगा, सिर्फ इन गलतियों से बचना होगा
कम अमाउंट के इनवेस्टमेंट से भी आप बन सकते हैं करोड़पति
अगर कोई इनवेस्टर हर महीने 45,000 रुपये इनवेस्ट नहीं कर सकता है तो भी वह करोड़पति बन सकता है। फर्क यह है कि उसे थोड़े ज्यादा समय तक इनवेस्ट करना होगा। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए आप हर महीने 25,000 रुपये निवेश कर सकते हैं। फिर आपको लगातार 14 साल तक निवेश करना होगा। इस तरह आप कुल 42,00,000 रुपये निवेश करेंगे। इस पर आपको करीब 61,38,502 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस तरह आपके लिए 1,03,38,501 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।