
French Woman Case : राजस्थान के उदयपुर जिले में फ्रांस की एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। बता दें कि फ्रांस की महिला ने खुद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पहले आरोपी ने महिला के साथ दिन में मोबाइल कंपनी का ऐड शूट कराया। फिर शाम को वह उसे स्मोक के बहाने अपने किराए के मकान पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
#WATCH | Rajasthan | Udaipur Police arrests Siddharth accused in the rape case of a French woman in Udaipur on 22 June. Siddharth had been absconding till now. pic.twitter.com/km8eQtDx06
— ANI (@ANI) June 25, 2025
एड शूटिंग के दौरान महिला से मिला था आरोपी
वहीं इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने जानकारी दी कि, एक एड शूटिंग के सिलसिले में उदयपुर आई एक फ्रांसीसी महिला के साथ उसी शूटिंग टीम के एक सदस्य ने यौन उत्पीड़न किया। पुलिस को इस मामले की जानकारी 23 जून को मिली, जिसके बाद महिला की शिकायत के आधार पर बड़गांव थाने में केस दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि वह 22 जून को उदयपुर पहुंची थी और उसी रात टीम के अन्य सदस्यों के साथ ग्रीक फार्म रेस्टोरेंट में डिनर पार्टी में शामिल हुई थी। इसी दौरान शूटिंग टीम का सदस्य सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज उसे सिगरेट पीने का बहाना बनाकर अपनी कार में ले गया और छेड़छाड़ की। बाद में वह उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसने रेप किया।
कई फिल्मी सितारों के साथ काम कर चुका है आरोपी
पुलिस ने आरोपी को चित्तौड़गढ़ हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसपी ने बताया कि 7 दिन के भीतर जांच पूरी कर मामले को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी उदयपुर कास्टिंग कॉल नाम की कंपनी से जुड़ा हुआ है।
गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी को पुलिस एसपी कार्यालय लेकर पहुंची, तब उसने मीडिया के सामने दावा किया कि वह “हनी ट्रैप” का शिकार हुआ है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी कई बॉलीवुड फिल्म और फिल्मी सितारों के साथ कास्टिंग का काम कर चुका है।