
26 जून 2025 को आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। यह तिथि दोपहर 01.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्व आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही, ध्रुव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा । राहुकाल का समय दोपहर 02.02 बजे सेदोपहर 03.52 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
26 जून 2025 का शुभ मुहूर्त
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि- आज दोपहर 25 बजे तक रहेगी
ध्रुव योग- 26 जून रात 40 बजे तक रहेगा
आर्द्रा नक्षत्र- सुबह 8.47 बजे तक, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जायेगा
ग्रह-गोचर- दोपहर 12.17 मिनट पर शुक्र कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:55 से 12:51 तक
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 02.08 बजे से दोपहर 03.53 बजे तक
मुंबई- दोपहर 02.21 बजे से दोपहर 04.00 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर 02.11 बजे से दोपहर 03.57 बजे तक
लखनऊ – दोपहर 01.53 बजे से दोपहर 03.36 बजे तक
भोपाल- दोपहर 02.04 बजे से दोपहर 03.36 बजे तक
कोलकाता – सुबह 01.21 बजे से दोपहर 03.02 बजे तक
अहमदाबाद- दोपहर 02.24 बजे से दोपहर 04.05 बजे तक
चेन्नई- दोपहर 01.48 बजे से दोपहर 03.35 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05.24 बजे
सूर्यास्त – शाम 07. 22 बजे