
देश से बाहर कहीं भी सफर करने के लिए एक डॉक्यूमेंट जो सबसे अहम होती है, वो है पासपोर्ट। अगर आप विदेश जाने का सोच रहे हैं पढ़ाई, नौकरी या घूमने के लिए तो पासपोर्ट सबसे पहला और जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। वहीं पासपोर्ट बनवाने के लिए भारत सरकार के तमाम नियमों और तय प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है। आज के डिजिटल वर्ल्ड में अब भारत का पासपोर्ट भी मॉर्डन होने जा रहा है। भारत सरकार ने पूरे देश में पासपोर्ट सेवा 2.0 को लागू कर दिया है, ताकि हर किसी के लिए e-Passport की सेवा मिल सकें।
बता दें कि, ई-पासपोर्ट एक मॉडर्न वर्जन है, जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी हुई है। इस चिप में पासपोर्ट धारक का बायोमेट्रिक से लेकर उसकी पूरी जानकारी होगी। सरकार के इस पहल से लोगों दूसरे देश के लिए सफर के लिए निकलना पहले से बेहतर हो जाएगा। आइए जानते हैं, e-passport के बारे में सबकुछ।
क्या है e-passport?
सबसे पहले जान लेते हैं e-passport क्या है? बता दें कि ये यह एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट है। इसके कवर पर एक चिप लगाई गई है, जिसमें पासपोर्ट होल्डर का नाम, डेट ऑफ बर्थ , पासपोर्ट नंबर, फोटोग्राफ और फिंगरप्रिंट जैसी सारी जानकारियां मौजूद रहती हैं।
e-passport ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
- e-passport अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर आपको रजिस्टर या लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करके आपको आपना अकाउंट बनाना होगा।
- इसके बाद आपको नए पासपोर्ट या पासपोर्ट रिइशू पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म को भरना होगा।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए
- अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय को सिलेक्ट करके अपॉइंटमेंट लेना होगा।
- अपॉइंटमेंट डेट मिलमे के बाद आपको e-passport की आवेदन फीस का पेमेंट करना होगा।
- आखिर में आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर, बायोमेट्रिक डाटा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।
इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
- e-passport के लिए आपको एड्रेस प्रूफ, जैसे- आधार कार्ड, बिजली का बिल, बैंक पासबुक दिखा सकते हैं।
- जन्मतिथि के प्रूफ के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, हाईस्कूल मार्क शीट दिखना होगा।
- आपको अपना पहचान पत्र भी दिखाना होगा।
- अगर पासपोर्ट रिन्यू करवा रहे हैं, तो पुराना पासपोर्ट साथ लेकर जाना होगा।
- अपने साथ आप सभी डॉक्यूमेंट की ओरिजिनल कॉपी के साथ उसकी फोटोस्टेट भी जरूर लेकर जाएं।