
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। मां बनने के बाद से एक्ट्रेस को कम ही स्पॉट किया जाता है। लेकिन रविवार की सुबह दीपिका के फैंस के लिए खास रही। एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया। वो एकदम कूल कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने बहुत ही आराम से पैपराजी को फोटोज दीं। हालांकि, उनके साथ पति रणवीर सिंह या बेटी दुआ नहीं थे।
दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर अपनी लग्जरी कार से उतरते हुए देखा गया। उन्होंने ओवरसाइज्ड ब्लू शर्ट और डेनिम कैरी किया हुआ था। नो मेकअप और चोटी के साथ काला चश्मा लगाएं दीपिका काफी कूल लग रही थीं। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका अब अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन साझा करने वाली है। ये फिल्म एटली बना रहे हैं। इसे फिलहाल AA22XA6 नाम से जाना जा रहा है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका और रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में बेटी दुआ का स्वागत किया था। कपल अपने पहले बच्चे के साथ खूब क्वालटी टाइम बिता रहे हैं। इसके बाद से अब तक दीपिका काम से ब्रेक लिए हुए हैं। वो बीते दिनों संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से निकाले जाने के कारण लाइम लाइट में थी।
एक्ट्रेस ने फिल्म में अपनी शर्तों के मुताबिक काम करने को कहा था, जिसमें 8 घंटे शिफ्ट और फिल्म के प्रोफिट शेयरिंग की बात कही गई थी। इसको लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबे अरसे से बहस भी चल रही है। कुछ स्टार्स दीपिका के सपोर्ट में हैं तो कई संदीप का साथ दे रहे हैं। एक्ट्रेस लास्ट बार कल्कि में नजर आई थीं।