
विक्रांत मैसी की फिल्म Aankhon Ki Gustakhyan हाल ही में रिलीज हुई है, मगर इसे दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म किसी तरह बॉक्स ऑफिस पर अपने दिन काट रही है। इसमें विक्रांत शनाया कपूर के साथ नजर आए थे। शनाया की ये पहली फिल्म थी। फिल्म की परफॉर्मेंस से नाखुश विक्रांत ने अपनी अगली फिल्म को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक विक्रांत ने फरहान अख्तर की फिल्म Don 3 से बाहर होने का फैसला कर लिया है। इंडस्ट्री जानकारों का मानना है कि उनका ये फैसला कॅरियर के लिए बड़ी गलती साबित हो सकता है।
विक्रांत डॉन 3 में एक शातिर स्कैमस्टर का रोल करने वाले थे। वह इसमें विलेन बने थे, जिसका सामना रणवीर सिंह से होना था। लेकिन उनके बाहर होने से फैंस परदे पर दोनों का एक्शन नहीं देख पाएंगे, जिसका उन्हें काफी दुख है। इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि विक्रांत को स्क्रिप्ट में दिक्कत लग रही थी और वो अपने कैरेक्टर की गहराई से खुश नहीं थे। उन्हें लगा कि कैरेक्टर में उनके एक्टिंग स्टैंडर्ड से मेल खाने लायक लेयर नहीं है। इसके अलावा इस रोल के लिए काफी बड़े पैमाने पर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करने की जरूरत थी, जिस पर उन्हें तसल्ली नहीं हो रही थी।
कियारा के बाद विक्रांत ने छोड़ी फिल्म
डॉन 3 को इससे पहले कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के चलते छोड़ दिया था। उनकी जगह मेकर्स ने कृति सेनन को कास्ट किया है। विक्रांत के फिल्म छोड़ने के बाद अब मेकर्स के सामने नए विलेन की तलाश करने की चुनौती खड़ी हो गई है। खबरों की मानें तो इस रोल के लिए विजय देवरकोंडा और आदित्य रॉय कपूर के नामों की चर्चा चल रही है। दोनों ही एक्टर इस रोल के लिए अच्छे हैं, अब देखना होगा कि इनमें से कौन ये रोल करता है। हालांकि, अभी किसी ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
शूटिंग जनवरी 2026 से होगी शुरू