FASTag टोल पास में कितने ट्रिप होंगे फ्री…कैसे और कहां बनेगा ये पास, यहां जानें सारी जानकारी
रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के रिश्ते में आई दरार, ये एक्टर बना वजह
Tesla Model Y: टेस्ला ने ₹60 लाख में लॉन्च की भारत में कार, लेकिन कुछ ही हफ्तों में घट सकते हैं दाम, जानिए कैसे?
SIP Investment Tips : सिर्फ 10 साल म ऐसे बन जाएंगे करोड़पति
40% तक गिर सकता है टाटा का यह शेयर, 70% एनालिस्ट्स दे रहे ‘बेचने’ की सलाह, जानें कारण
Tejas Networks Shares: बाजार खुलते ही 11% गिरा टाटा ग्रुप का शेयर, जून तिमाही में ₹194 करोड़ का शुद्ध घाटा
Bihar Voter List: बिहार में वोटर लिस्ट से कटेंगे 35 लाख लोगों के नाम! चुनाव आयोग ने बताई ये वजह
Jio का धमाकेदार ऑफर! 84 दिनों वाले प्लान में 5G और OTT सहित मिल रहे इतने सारे बेनिफिट्स
Bank Holiday: आज बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 11 जून की छुट्टी
Aaj Ka Rashifal: जानें कैसा होगा आपका शनिवार का दिन, क्या कहता है आपका राशिफल

Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी! UP-बिहार और झारखंड सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल, पढ़ें- IMD फोरकास्ट

491
SHARES
1.4k
VIEWS



Heavy Rain Alert: देश के तमाम हिस्सों में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इस बीच, इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 18 जुलाई तक पूरे उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की हैIMD के मुताबिक, मंगलवार यानी 15 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को मध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है। IMD ने झारखंड में भारी बारिश और अचानक बाढ़ का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को भी दिल्लीNCR में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। IMD फोरकास्ट में कहा गया है कि 18 जुलाई तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई हैइन राज्यों में 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की आशंका है। यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा के ‘रेड अलर्ट’

मौसम विभाग ने सोमवार को ओडिशा के 30 में से 19 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। IMD ने मछुआरों को अगले 24 घंटों तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी का रुख ना करने को लेकर आगाह किया है क्योंकि उत्तरी ओडिशा में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से निम्न दबाव वाली तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। यह रफ्तार बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

IMD ने अपने बुलेटिन में कहा कि ओडिशा के तीन जिलों मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ में अत्यंत भारी बारिश (20 सेंटीमीटर से अधिक) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही पांच जिलों ढेंकानाल, जाजपुर, केंद्रापड़ा, भद्रक और बालासोर में बहुत भारी बारिश (12 से 20 सेंटीमीटर) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 11 अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट (7 सेमी से 11 सेमी तक भारी बारिश) जारी किया गया है।

झारखंड के 19 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

IMD ने झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के अनुमान के बीच राज्य के 19 जिलों के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मंगलवार सुबह के बुलेटिन में गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवगढ़, दुमका और रांची जिलों के लिए बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 16 जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे से 17 जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे तक पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह के लिए भी इसी तरह की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रांची सहित झारखंड के 10 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार रात से झारखंड के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।

हिमाचल में 4 और राजस्थान में 5 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कहर के कारण चार लोगों की मौत हो गई। जबकि राजस्थान के कोटा में भारी बारिश के बाद एक जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण पांच लोग बह गए। हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं, जिनमें से अधिकांश मंडी में हैं। मानसून की शुरूआत यानी 20 जून के बाद से हिमाचल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 61 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में कोटा जिले के खतौली में पिछले 24 घंटों के भीतर 198 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक बारिश है।

कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण सोमवार दोपहर पांच युवक नदी में बह गए। एक अन्य घटना में जिले में एक उफनते नाले को स्कूटर से पास करने की कोशिश के दौरान 27 वर्षीय एक महिला बह गई।

दिल्लीवालों को राहत

दिल्ली में सोमवार शाम के समय बारिश हुई, जिससे दिन भर की उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि कुछ जगह जलजमाव एवं ट्रैफिक जाम होने की शिकायतें भी मिलीं। IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की आधार वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।

ये भी पढ़ें- Fauja Singh Dies: 114 साल के मैराथन धावक फौजा सिंह की जालंधर में सड़क हादसे में मौत, दिग्गजों ने जताया शोक

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात 8.30 बजे तक, प्रगति मैदान में 4.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने 9.2 मिमी बारिश दर्ज की। अन्य इलाकों में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई। पूसा में 11.5 मिमी, पालम में 26.6 मिमी, नजफगढ़ में 17 मिमी और जनकपुरी में 4.5 मिमी बारिश हुई।



Source link

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00