
PM Modi in Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने तीन राज्यों के दौरे पर रवाना हुए। आज सुबह उन्होंने बिहार में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का अनावरण किया। उसके बाद वो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे जहां वे बीजेपी सरकार की पहली वर्षगांठ के भव्य समारोह में शामिल हुए। भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल जनता मैदान के लिए रवाना हुए। जनता मैदान जाने वाली सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों लोगों ने तिरंगा और प्रधानमंत्री के पोस्टर लहराते हुए उनका अभिवादन किया।
#WATCH | भुवनेश्वर, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में आयोजित जनसभा में पहुंचे पर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर में राज्य स्तरीय… pic.twitter.com/pqNehRAaBh — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025
₹19,000 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन
ओडिशा में पीएम मोदी ने करीब ₹19,000 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने लखपति दीदी योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की और राज्य के लगभग 25 प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने ‘ओडिशा विजन डॉक्यूमेंट’ भी जारी किया, जिसका लक्ष्य 2036 तक ‘समृद्ध ओडिशा’ के लक्ष्य को प्राप्त करना है। बता दें कि इसी वर्ष राज्य अपनी भाषा के आधार पर गठन की शताब्दी मनाएगा। आपको बता दें कि पिछले 1 साल में ओडिशा में पीएम मोदी का यह छठा दौरा है।
भगवान जगन्नाथ की भूमि पर आने के लिए ट्रंप के न्योते को किया अस्वीकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता मैदान में कहा कि, ‘आज 20 जून का दिन बहुत विशेष है। आज ओडिशा में पहली भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा किया है। यह वर्षगांठ सिर्फ सरकार की नहीं है। यह सुशासन की स्थापना की वर्षगांठ है। यह एक वर्ष जनसेवा और जनविश्वास को समर्पित है। मैं ओडिशा के लोगों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं मुख्यमंत्री मोहन माझी और उनकी पूरी टीम को भी बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने बताया कि बीते दिनों मैं कनाडा में था। तब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। उन्होंने मुझे अमेरिका आने का न्योता दिया। लेकिन मैंने इनकार कर दिया। मैंने भगवान जगन्नाथ की भूमि पर आने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका आने के निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया।
#WATCH | भुवनेश्वर, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अभी 2 दिन पहले मैं कनाडा में G7 समिट के लिए वहां था और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा, अब कनाडा तो आए ही हैं तो वॉशिंगटन होकर जाइए… उन्होंने बहुत आग्रह से निमंत्रण दिया। मैंने अमेरिका के… pic.twitter.com/cOs8VsVLeH — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2025