
JUNE 24, 2025 / 7:46 AM IST
Stock Market Live Updates: ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर, बाजार के लिए पॉजिटिव बना माहौल
बाजारों के लिए बड़ी राहत वाली खबर आई। ईरान और इजरायल सीजफायर के लिए राजी हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम का एलान किया है। अमेरिका ने कहा है कि युद्धविराम के प्रस्ताव पर ईरान ने समहति जताई है। ट्रुथ सोशन पर ट्रंप ने लिखा कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर पूर्ण सहमति बन चुकी है। 12 घंटे में दोनों देशों के बीच युद्धविराम होगा। दोनों देश युद्धविराम का शांतिपूर्ण सम्मा करेंगे। उन्होंने इजरायल और ईरान को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि यह युद्ध सालों तक चल सकता था और इससे पश्चिम एशिया को भारी नुकसान होता।