
जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक सेगमेंट बड़ा होता जा रहा है, वैसे-वैसे दिग्गज कार कंपनियां अपना फोकस इलेक्ट्रिक कार बनाने पर कर रही है। इस साल इस सेगमेंट में kia, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा और एमजी जैसी दिग्गज कंपनियों की ओर से अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की उम्मीद है। आइए आपको बताते हैं कुछ EVs के बारे में जो जल्द ही लॉन्च होने वाली है।
Kia Clavis EV: Kia की नई क्लैविस के पेट्रोल वर्जन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, अब 15 जुलाई को इस SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाला है।
यह क्रेटा ईवी की तरह दो अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन में पेश की जा सकती है। इसके जल्द ही भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Mahindra XUV 3XO EV: महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की श्रृंखला को बढ़ाते हुए XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रहा है ।
XUV 3XO का EV वर्जन अगस्त में आने की उम्मीद है। यह XUV400 से नीचे के सेगमेंट की होगी और उसका मुकाबला Tata Punch EV से होगा।
MG M9: MG M9 जिसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दिखाया गया था, जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है।